भदोही में PET परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की जांच:13 केंद्रों पर हर पाली में 5,664 अभ्यर्थी होंगे शामिल
भदोही जिले के 13 केंद्रों पर रविवार को PET परीक्षा हो रही है। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिले में हर पाली में 5,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। केंद्रों के गेट सुबह 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। रविवार को परीक्षा का आखिरी दिन है। देखें, 3 तस्वीरें…
परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर CCTV से निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच और अन्य जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। उनके पैकेट और रुमाल भी निकलवाकर जांचे गए।
केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक अभ्यर्थियों से अनावश्यक सामान लेकर न आने की अपील करते रहे। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)