झांसी में PET EXAM के अंतिम दिन बढ़ी सख्ती:महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाकर हुई चेकिंग, पुरुषों को मेटल डिटेक्टर से जांचा
झांसी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतिम दिन रविवार को झांसी के 37 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुरुष अभ्यर्थियों की शर्ट की स्लीव खुलवाकर जांच की गई, जबकि महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग बूथ बनाए गए। महिला अभ्यर्थियों के बाल तक खुलवाकर जांच की गई। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में आज कुल 15,696 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। हालांकि, सुबह की पहली पाली में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम नजर आई। जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। महिला अभ्यर्थियों को गले में चेन और मंगलसूत्र पहनकर आने की भी अनुमति नहीं दी गई। वहीं, पुरुष अभ्यर्थियों की भी सघन तलाशी ली गई। केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ ही अभ्यर्थियों के कपड़ों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)