रायबरेली में बन्नावा के पास ट्रक ने युवक को कुचला:मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया; चालक की तलाश जारी

Nov 01, 2026 - 10:21
0
रायबरेली में बन्नावा के पास ट्रक ने युवक को कुचला:मौके पर मौत, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया; चालक की तलाश जारी
रायबरेली में बांदा-बहराइच हाईवे पर बन्नावा गांव के पास 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की तलाश कर रही पुलिस मृतक की पहचान प्रसाद खेड़ा निवासी 35 वर्षीय ऋषि कुमार उर्फ सुधीर, पुत्र मिट्ठू लाल के रूप में हुई है। वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के पहुंचने तक हाईवे पर आवाजाही बंद रही। ऋषि कुमार की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि- युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User