जालौन में राष्ट्रीय लोकदल ने सरदार पटेल की जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव बोले- रियासतों के एकीकरण से मजबूत हुई राष्ट्रीय एकता
जालौन में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय उरई में लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा और एकता के लिए समर्पित रहा। उनका योगदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष चौधरी जयकरण सिंह, अर्जुन तोमर और भगवान सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)