13 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
मुजफ्फरनगर में 13 साल से अदालत के वारंट में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर मुकीम उर्फ भूरा को नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार देर रात करीब 12 बजे रथेड़ी कट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद वह बाइक छोड़कर ईख के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई मंडी सीओ राजू कुमार साव के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गौकशी का आरोपी बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से आ रहा है। इसके बाद रथेड़ी कट पर चेकिंग तेज की गई। कुछ देर बाद नसीरपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस के अनुसार, पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक गिर गई। आरोपी ईख के खेत में घुस गया और पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई। इसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर का आरोपी है सीओ ने बताया कि घायल की पहचान मुकीम उर्फ भूरा पुत्र शकील, निवासी निराना, थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, मुकीम थाना सिखेड़ा का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 16ए है। वह वर्ष 2013 से अदालत के वारंट में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)