2 नवंबर को मेरठ आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार:चार मंडलों के 18 जिलों की चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 2 नवंबर को मेरठ में बड़ी बैठक होगी। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शामिल होंगे। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार मंडलों मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ के 18 जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन जिलों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान संबंधित जिलों के अधिकारी अपनी तैयारियों का प्रेजेंटेशन भी देंगे। चार मंडलों के कमिश्नर और जिलों के अफसर होंगे शामिल बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर शामिल होंगे। इनके साथ संबंधित 18 जिलों के डीएम, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी देंगे और व्यवस्थाओं से जुड़े बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप सिंह रिणवा भी बैठक में मौजूद रहेंगे। उनके साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी शामिल होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मेरठ पहुंचेंगे। बैठक में चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को तैयारियों में सामने आने वाली कमियों को दूर करने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। पश्चिमी यूपी से शुरू होगी तैयारियों की समीक्षा विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को शामिल किया गया है। 2 नवंबर को मेरठ में होने वाली बैठक में चार मंडलों के 18 जिलों की चुनावी व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। इसमें प्रशासनिक तैयारियों के साथ पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी समीक्षा होगी। 25 सितंबर को स्थगित हो गया था दौरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इससे पहले 25 सितंबर को मेरठ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन यह दौरा स्थगित हो गया था। अब 2 नवंबर को उनके मेरठ पहुंचने का कार्यक्रम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)