‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

Nov 01, 2026 - 06:35
0
‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?
साउथ सुपरस्टार यश फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे हैं। यश ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे यथर्व को यह जानकर हैरानी हुई कि उनके पिता रावण का किरदार निभा रहे हैं। यश ने बताया कि फिल्म की तैयारी के दौरान उनके और बेटे के बीच यह बातचीत हुई। यश ने कहा, “मेरा बेटा जानता है कि उसके पिता हीरो हैं, लेकिन अब उसे रामायण की कहानी भी पता है।” यश ने बताया कि बेटे ने पूछा, “आप रावण हैं?” इस पर यश ने कहा कि यह असल जिंदगी नहीं, सिनेमा है। इस पर उनके बेटे ने कहा, “नहीं, आप बुरे आदमी हैं। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?” एक्टर ने बताया, “फिर मैंने उसे समझाया कि यह एक्टिंग है। हमें कहानी दिखानी है। मैंने उसे तस्वीरें और ड्रॉइंग भी दिखाईं। हमें पूरी कहानी दिखानी होगी, तभी वह इसे समझ पाएगा।” यश ने बेटे को राम और रावण का फर्क समझाया यश ने बताया कि उन्हें बच्चों को अभिनेता और किरदार के बीच का फर्क समझाना पड़ा। उन्होंने कहानी का बड़ा मतलब और भगवान राम को आदर्श मानने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, “मैंने अपने बेटे को बैठाकर समझाया कि इस कहानी में तुम्हें भगवान राम को आदर्श मानना चाहिए। सभी को राम के रास्ते पर चलना चाहिए।” यश ने आगे कहा, “रावण भले ही भव्य, शक्तिशाली और प्रभावशाली नजर आए, लेकिन जिंदगी में सच्ची और स्थायी जीत तभी मिलती है, जब इंसान राम जैसी धार्मिकता अपनाता है।” यश ने बेटे से यह भी कहा, “तुम थिएटर में एक अभिनेता के तौर पर मेरे लिए खुशी मना सकते हो, लेकिन किरदार को अपना आदर्श मत समझना।” बेटे ने पूछा- ‘क्या आप अंत में मर जाते हैं?’ बातचीत के दौरान यश के बेटे ने पूछा कि कहानी के अंत में रावण हारता और मरता है या नहीं। यश ने बताया, “फिर उसने पूछा, ‘क्या आप अंत में मर जाते हैं? क्या आप हार जाते हैं?’ यह सवाल मुश्किल था।” उन्होंने कहा, “जब मैं यह फिल्म कर रहा था, तब मैंने अपने फैंस के बारे में जरूर सोचा था। लेकिन मैंने यह नहीं सोचा था कि मेरा बेटा मुझसे ऐसे सवाल पूछेगा।” यश ने कहा कि अपने बेटे को एक्टर और ड्रामैटिक किरदार के बीच का अंतर समझाना उनके लिए एक खास अनुभव था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर बना रहे हैं। यह दो हिस्सों में बनने वाली फिल्म है। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User