सरकारी अस्पताल परिसर में निजी अस्पताल की होर्डिंग लगी:बहराइच के PHC सुजौली में डॉक्टर आरपी सिंह की तस्वीर भी; सीएचसी अधीक्षक ने हटाने को कहा

Nov 23, 2026 - 09:36
0
सरकारी अस्पताल परिसर में निजी अस्पताल की होर्डिंग लगी:बहराइच के PHC सुजौली में डॉक्टर आरपी सिंह की तस्वीर भी; सीएचसी अधीक्षक ने हटाने को कहा
बहराइच के बिछिया इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सुजौली परिसर में निजी अस्पताल के प्रचार वाली होर्डिंग लगी है। इस पर PHC में तैनात डॉक्टर आरपी सिंह की तस्वीर भी छपी है। होर्डिंग कई महीनों से लगी हुई है। इस मामले में सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निजी अस्पताल के प्रचार की अनुमति किसने दी और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक क्या कार्रवाई की। सीएचसी अधीक्षक महेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वह करीब 10 दिन पहले PHC सुजौली गए थे। उस दौरान उन्होंने डॉक्टर आरपी सिंह से होर्डिंग हटाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह मामले को दिखवा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User