'गुरु गोरखनाथ की रचनाओं को गाने की समाज में आवश्यकता':नाथ संप्रदाय की प्लेबैक सिंगर कल्पना पटवारी बोलीं- यूपी में लोक कला को संरक्षित करने की जरूरत

Nov 23, 2026 - 09:19
0
'गुरु गोरखनाथ की रचनाओं को गाने की समाज में आवश्यकता':नाथ संप्रदाय की प्लेबैक सिंगर कल्पना पटवारी बोलीं- यूपी में लोक कला को संरक्षित करने की जरूरत
'उत्तर प्रदेश में कबीर दास जी के दोहों को जितना गाया गया। उतना गुरु गोरखनाथ के दोहों और रचनाओं को मौका नहीं मिला। मै क्योंकि खुद भी नाथ संप्रदाय से हूं। तो हाल ही में मैंने गुरु गोरखनाथ के दोहों पर गीत और उनकी रिकार्डिंग शुरू की है। जो जल्द ही आप लोगों के बीच होगा। गुरु गोरखनाथ का बखान गाया गया लेकिन समय है उनकी रचनाओं और दोहों को सामने लाने का।' ये कहना है असम के बरपेटा जिले के सोरभोग गांव रहने वाली प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और लोक गायिका कल्पना पटवारी का; कल्पना नाथ संप्रदाय से आती हैं। कल्पना ने काशी गंगा महोत्सव की तीसरी निशा में एक घंटे तक प्रस्तुति दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें गंगा स्तुति, छठ गीत, और फिल्मी गीतों के अलावा भूपेन हजारिका का प्रसिद्ध हे डोला हे डोला भी गाया जो सरकार को गिराने और जनता को जगाना को लेकर है। वाराणसी पहुंची कल्पना से दैनिक भास्कर ने बात की तो उन्होंने गुरु गोरखनाथ की रचनाओं और दोहों का जिक्र किया; साथ ही लोक गीत और फ्यूजन के कॉम्बिनेशन पर भी बात की। पढ़िए रिपोर्ट... लोक संगीत में कार्य करने की आवश्यकता कल्पना पटवारी ने कहा - मै प्लेबैक सिंगर भी हूं और लोक गायिका भी हूं। दोनों में अंतर है और लोक गायिकी थोड़ा अलग है। लेकिन मैंने जितना जाना और जिया है लोक गायिकी को तो मुझे लगता है कि बही लोक गायिकी में काम करने की आवश्यकता है। इसलिए मै अलग-अलग भाषाओं में लोक गायिकी करती हूं। जैसे असामी, बिहारी, हिंदी, मैथली। हाल ही में इस वर्ष जो हमारा छठ माला का प्रोजेक्ट रहा उसे अंगिका, बज्जिका, मगही और भोजपुरी के साथ ही साथ मैथली में भी गाने गए ताकि लोग लोक गायकी से जुड़ें। गुरु गोरखनाथ के रचनाओं को गाने की आवश्यकता कल्पना ने आगे कहा - उत्तर प्रदेश में भी लोक गायिकी के लिए बहुत कुछ है। मै नाथ संप्रदाय से हूं और गुरु गोरखनाथ के गोरखपुर स्थिति मंदिर में आती-जाती रहती हूं। गुरु गोरखनाथ ने भी कई रचनांए लिखीं। दोहे लिखे पर सिर्फ उनका बखान गाया गया। लेकिन उनकी रचनाओं को थोड़ा कम ही गाया गया। जिस तरह से गायका कबीर दास जी के दोहों को गुनगुनाते और गाते हैं। आवश्यकता है कि उसी प्रकार गुरु गोरखनाथ के भी दोहों को गायें। समाज को आज इसकी जरूरत है। हम लोगों ने इसकी शुरुआत कर दी है और हाल ही में गुरु गोरखनाथ के दोहों को रिकार्ड किया गया है। जल्द ही आप लोगों को वह सुनने को भी मिलेगा। रही बात उत्तर प्रदेश की तो वह लोक गायिकी में काफी धनी है और उसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। सामने कितने लोग हैं वो अब मायने नहीं रखता कल्पना ने एक सवाल के जवाब में कहा - मुझे जल्द ही एक और प्रस्तुति काशी में देनी है। जिसमें फ्यूजन और शास्त्रीय संगीत की संगत होनी है। तो सबका अलग-अलग क्रिएटिव स्पेस है। अब यह मायने नहीं रखता कि सामने कितने लोग बैठे हैं। श्रोता होते हैं तो आर्टिस्ट को अच्छा लगता है। लेकिन काशी में ऐसा लगा की जल तत्व और शिव तत्व के सामने गए रही हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User