बहराइच में महिला की चेन छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार:सोने की चेन और बाइक बरामद, सीसीटीवी से पहचान

Oct 30, 2026 - 16:12
0
बहराइच में महिला की चेन छीनकर भागने का आरोपी गिरफ्तार:सोने की चेन और बाइक बरामद, सीसीटीवी से पहचान
बहराइच में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने के आरोपी को दरगाह शरीफ थाना पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई चेन, वारदात में इस्तेमाल होंडा यूनिकॉर्न बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज निवासी राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा फिलहाल शहर के रायपुर राजा इलाके में रहती हैं। 4 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:52 बजे बाइक सवार युवक उनके गले से करीब सात ग्राम की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान राजकुमारी की शिकायत पर दरगाह शरीफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। चेकिंग के दौरान दबोचा पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान विष्णु कुमार यादव (30) को गिरफ्तार किया गया। वह हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिरौला टेपरा गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम तेज कुमार यादव है। तलाशी के दौरान उसके पास से छीनी गई पीली धातु की चेन, होंडा यूनिकॉर्न बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दरगाह शरीफ थाने की पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम शामिल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User