डीएम ने पूरनपुर मंडी में मारा छापा:धान खरीद की सुस्त रफ्तार पर हुए नाराज, केंद्र प्रभारियों को किसानों से बात करने के निर्देश दिए
पीलीभीत के जिलाधिकारी आलोक कुमार शुक्रवार दोपहर 2 बजे पूरनपुर मंडी पहुंचे। उन्होंने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद से जुड़े रजिस्टर, अभिलेख और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ केंद्रों पर खामियां मिलने और धान खरीद कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। किसानों से संपर्क कर खरीद बढ़ाने के निर्देश डीएम आलोक कुमार ने कहा कि मंडी में धान खरीद अपेक्षा के मुताबिक कम है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को अपने आवंटित गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करने और उन्हें सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी खरीद का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी डीएम ने केंद्र प्रभारियों को जरूरी अभिलेख अपडेट रखने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना धान की खरीद नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों को अनावश्यक इंतजार न कराया जाए। नियमानुसार तौल कर खरीद प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। बारिश से धान बचाने के इंतजाम करें बारिश की आशंका को देखते हुए डीएम ने खुले में रखे धान को तत्काल तिरपाल से ढकने और उपज को सुरक्षित रखने के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद में लापरवाही, अभिलेखों में गड़बड़ी या किसानों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)