प्रतापगढ़ में स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए वोटिंग जारी:प्रतापगढ़ के 38 केंद्रों पर सुबह से पहुंच रहे मतदाता, सांसद ने की अपील

Oct 23, 2026 - 11:45
0
प्रतापगढ़ में स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए वोटिंग जारी:प्रतापगढ़ के 38 केंद्रों पर सुबह से पहुंच रहे मतदाता, सांसद ने की अपील
लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रतापगढ़ जिले में वोटिंग शांति से चल रही है। जिलेभर में बनाए गए 38 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं। इस चुनाव में प्रतापगढ़ के कुल 39,392 वोटर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव अच्छा चल रहा है। सपा दोनों सीटों पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है और प्रतापगढ़ समेत सातों जिलों में पार्टी की स्थिति मजबूत है। सांसद ने वोटरों से सोच-समझकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोटर खुद तय करें कि कौन सा उम्मीदवार उनके हित में काम करेगा और अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User