भरवारी में रामदल निकला, रावण दहन हुआ:हनुमान जी की सैकड़ों साल पुरानी चौकी रही आकर्षण; जय श्रीराम के नारे लगे

Nov 19, 2026 - 21:35
0
भरवारी में रामदल निकला, रावण दहन हुआ:हनुमान जी की सैकड़ों साल पुरानी चौकी रही आकर्षण; जय श्रीराम के नारे लगे
भरवारी के नया बाजार में दशहरे पर गुरुवार रात 9 बजे रामदल निकाला गया। झांकी नया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसमें एक रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी थे, जबकि दूसरे रथ पर रावण माता सीता को लेकर निकला। रामदल का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसमें डीजे, ढोल और नगाड़े शामिल थे। नगर भ्रमण के बाद झांकी देर रात सिंघिया स्थित प्राइमरी स्कूल पहुंची। वहां राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन हुआ। राम के तीर से रावण की नाभि पर निशाना लगते ही उसका पुतला जल उठा। इसके बाद मैदान में जय श्रीराम के नारे गूंजे। दशहरे के लिए पूरे भरवारी नगर को रंगीन लाइटों से सजाया गया था। साउंड प्रतियोगिता के लिए जगह-जगह साउंड सिस्टम भी लगाए गए थे। रामदल में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नितुल चौधरी केसरवानी, महामंत्री वेद प्रकाश केसरवानी, कोषाध्यक्ष दीपू केसरवानी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले, व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि, एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा, राजेश अग्रहरि, नीरज केसरवानी, प्रवेश केसरवानी, शेखर रस्तोगी, पितम्बर लाल केसरवानी और राजू गुलाटी शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे। कैलाश चंद्र केसरवानी का नाम सूची में दो बार दिया गया था। रामदल के आगे चलने वाली हनुमान जी की सैकड़ों साल पुरानी श्रृंगार चौकी आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह चौकी रोककर पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। छोटे बच्चों ने पात्र बनकर दर्जनों श्रृंगार चौकियां भी निकालीं। भरवारी के नया बाजार में दो दिवसीय दशहरे के मेले में लाखों दर्शक आते हैं। सुरक्षा के लिए प्रमुख चौराहों, रेलवे क्रॉसिंग और प्राइमरी स्कूल के रावण मैदान समेत अन्य जगहों पर पुलिस और महिला कांस्टेबल तैनात रहीं। देखें दो फोटो…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User