एमडीए में किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी:बोले- हक लेकर ही उठेंगे, 24 नवंबर के बाद महापंचायत की तैयारी

Nov 19, 2026 - 21:17
0
एमडीए में किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी:बोले- हक लेकर ही उठेंगे, 24 नवंबर के बाद महापंचायत की तैयारी
मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) परिसर में किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। लोहियानगर, गंगानगर और वेदव्यासपुरी योजना से जुड़े किसान लंबित मुआवजे और प्लॉट आवंटन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जमीन देने के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए भटकना पड़ रहा है। अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। किसानों ने दिवाली और गोवर्धन पूजा भी धरनास्थल पर ही मनाई। भाई दूज पर महिलाओं ने भी धरने में पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। अफसरों के सामने धरना, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई किसान नेता गौरव गुर्जर काजीपुर ने कहा कि 18 दिन से किसान एमडीए परिसर में बैठे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी अभी तक किसानों के बीच उनका दुख-दर्द जानने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन देने के बाद भी मुआवजे और प्लॉट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। 24 नवंबर के बाद महापंचायत की तैयारी धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि वे अब अपना हक लिए बिना वापस नहीं जाएंगे। किसान नेता ने कहा कि अधिकारी आईएएस और पीसीएस हैं, उन्हें किसानों की समस्या समझनी चाहिए। किसान हर साल गंगा स्नान के लिए जाते थे, लेकिन इस बार आंदोलन के कारण धरनास्थल पर ही रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को गंगा स्नान से लौटने वाले किसान भाइयों के आने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ी महापंचायत होगी, जो इतिहास में दर्ज होगी। किसानों ने कहा कि दिवाली और गोवर्धन पूजा सरकारी कार्यालय परिसर में धरने के बीच मनाना भी आंदोलन का हिस्सा बन गया है। उनका नारा है- 'जय जवान, जय किसान'। किसानों ने दोहराया कि अब संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और अपना हक लेकर ही धरना समाप्त करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User