प्रसूता की मौत पर डॉ. रेनू पद से हटाई गईं:समिति की रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि, दो स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र बदला

Nov 20, 2026 - 08:37
0
प्रसूता की मौत पर डॉ. रेनू पद से हटाई गईं:समिति की रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि, दो स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र बदला
कुशीनगर के पडरौना मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने के बाद एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेनू मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। दो स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र भी बदल दिया गया है। वहीं, डॉ. प्रभात को भविष्य में लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी गई है। प्रसव के ढाई घंटे बाद बिगड़ी थी महिला की हालत मामला पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया निवासी नाजरीन परवीन (25) की मौत से जुड़ा है। उन्हें 11 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब दो बजे सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म हुआ। इसके करीब ढाई घंटे बाद नाजरीन के सीने में तेज दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप था कि उस समय ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। हालत बिगड़ने पर रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान महिला की मौत हो गई। नवजात को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया था। परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया था हंगामा घटना के बाद परिजनों ने रात में अस्पताल परिसर में हंगामा कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर तीन कार्यदिवस में रिपोर्ट मांगी थी। बीच में अवकाश होने के कारण रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी। गुरुवार को रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच में घटना के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर डॉ. रेनू मिश्रा को पद से हटाया गया। दो स्टाफ नर्सों का कार्यक्षेत्र भी बदल दिया गया है। डॉ. प्रभात को चेतावनी, डॉ. संदीप को मिली जिम्मेदारी जांच में सामने आया कि डॉ. पल्लवी ने अपना प्रभार डॉ. प्रभात को सौंपा था, लेकिन वह देर से पहुंचे थे। डॉ. प्रभात की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत होने के कारण फिलहाल उन्हें चेतावनी दी गई है। नोट के मुताबिक, सीएचसी प्रभारी को हटाकर डॉ. संदीप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने कहा कि भविष्य में लापरवाही दोहराए जाने पर संबंधित डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User