बिजनौर कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी:पुण्यतिथि पर सभा और विचार गोष्ठी, शहर अध्यक्ष ने योगदान को याद किया

Nov 19, 2026 - 14:44
0
बिजनौर कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी:पुण्यतिथि पर सभा और विचार गोष्ठी, शहर अध्यक्ष ने योगदान को याद किया
बिजनौर के जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12 बजे इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हुमायूँ बेग ने की। संचालन शहर महासचिव मौहम्मद हनीफ और वरिष्ठ कांग्रेसजन अब्दुल समद आज़ाद ने संयुक्त रूप से किया। कांग्रेसियो ने इंदिरा गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके जीवन, विचारों, राष्ट्रप्रेम, राजनीतिक दूरदर्शिता, संकल्प और देश के लिए योगदान को याद किया। हुमायूँ बेग ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने फैसलों और नेतृत्व से देश को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने अपना जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित किया। साहस से हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा थीं। उनका जीवन दिखाता है कि महिलाएं दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस से हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। शहर अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज हम सभी कांग्रेसजनों को उनके संघर्षशील जीवन और संगठन के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए निडर, निर्भीक एवं साहसी बनना होगा। प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का आह्वान साथ ही उन्होंने शहर में बूथ लेवल कमेटियों को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हुमायूँ बेग, मौ. अकबर, सलीम, इकबाल ठेकेदार और अब्दुल समद आज़ाद मौ. हनीफ (शहर महासचिव), शमीम कुरैशी, खालिद, रईस अहमद, फारूक पठान, शाहबाज़ अहमद खान, नावेद अंसारी, साकिब अंसारी, फाहद खान, जाफर हसनैन, शारिक अली सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User