बिजनौर में 23 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी:शिक्षक निर्वाचन के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश, बीएसए ने जारी किए आदेश
बिजनौर जिले में 23 अक्टूबर, शुक्रवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह फैसला बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के मतदान को देखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस छुट्टी में सरकारी परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल भी शामिल हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर भी यह आदेश लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने गुरुवार शाम 7:30 बजे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि यह आदेश जिले के सभी संबंधित स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)