AMU चुनाव की तारीख बदलने की मांग तेज:दीपावली का दिया हवाला, पूर्व छात्र नेताओं ने प्रशासन को सौंपा आवेदन

Oct 22, 2026 - 19:58
0
AMU चुनाव की तारीख बदलने की मांग तेज:दीपावली का दिया हवाला, पूर्व छात्र नेताओं ने प्रशासन को सौंपा आवेदन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पांच नवंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव की तारीख बदलने की मांग उठने लगी है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पूर्व छात्र नेता विकास यादव ने चुनाव कार्यक्रम पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को इस संबंध में आवेदन सौंपा। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए उच्च स्तर पर पत्र भेजकर चुनाव की तारीख आगे-पीछे करने का अनुरोध किया है। विकास यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक परंपराओं का अहम हिस्सा है। दीपावली के दौरान विद्यार्थियों को आवागमन में संभावित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चुनाव की तारीख पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए, जिससे छात्र त्योहार के दौरान होने वाली दिक्कतों से बच सकें और अधिक से अधिक विद्यार्थी मतदान में हिस्सा ले सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मांग चुनाव प्रक्रिया के विरोध में नहीं है। इसका उद्देश्य छात्रों की सुविधा और लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। छात्र नेता ने भी उठाई तारीख बदलने की मांग एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू ने भी चुनाव की तारीख बदलने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तर पर पत्र भेजकर चुनाव कार्यक्रम में बदलाव करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि दीपावली के मद्देनजर चुनाव की तारीख पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो और वे मतदान में भाग ले सकें। विकास यादव की ओर से आवेदन सौंपे जाने के दौरान बिंदुसार राघव, उमाशंकर सिंह, विशाल, धर्मवीर और प्रवीण राजपूत समेत अन्य छात्र मौजूद रहे। अब चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय पर नजर रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User