RTE से एडमिशन नहीं देने वाले 22 स्कूल रडार पर:डीएम ने की समीक्षा बैठक, बोले- तीन दिन में एडमिशन नहीं तो मान्यता होगी निरस्त
कानपुर में आरटीई के तहत आवंटित बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले 22 निजी स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में तीन दिन के भीतर सभी लंबित प्रवेश पूरे कराने के निर्देश दिए। शैक्षिक सत्र 2026-27 में इन स्कूलों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नहीं हुआ है। डीएम ने कहा कि तय समय में दाखिले नहीं हुए तो स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। इस आदेश के दायरे में शहर के कई बड़े निजी स्कूल भी शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को हर स्कूल में आवंटित बच्चों और उनके वास्तविक प्रवेश की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन में दाखिले पूरे कराने के निर्देश शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पात्र बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रवेश की समीक्षा में सामने आया कि कानपुर के 22 विद्यालयों में आवंटित सभी बच्चों का दाखिला नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लंबित प्रवेश पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। दाखिले में देरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और अभिभावकों को भी परेशानी होती है। इन 22 विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं समीक्षा में जिन विद्यालयों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं पाया गया, उनमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल गोविंद नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एन-ब्लॉक किदवई नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल एच-ब्लॉक किदवई नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर जाजमऊ, चिंटल्स पब्लिक स्कूल रतनलाल नगर। नर्चर इंटरनेशनल स्कूल कल्याणपुर, वेंडी पब्लिक स्कूल नारामऊ, एन.एल.के. वेंडी स्कूल खलासी लाइन, एन.एल.के. पब्लिक स्कूल नवाबगंज, एलनहाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन, एलनहाउस पब्लिक स्कूल रूमा, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल कैंट, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल किदवई नगर, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल मर्दनपुर बर्रा, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल आजाद नगर, डी.पी.एस. पब्लिक स्कूल सर्वोदय नगर, जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल मैनावती मार्ग, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइन्स तथा कैम्ब्रिज हाई स्कूल सिविल लाइन्स शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)