पूर्व विधायक के समर्थकों पर विधायक से अभद्रता का आरोप:नानपारा में अपना दल (एस) के रामनिवास वर्मा से हुई तीखी नोंकझोक

Oct 22, 2026 - 20:31
0
पूर्व विधायक के समर्थकों पर विधायक से अभद्रता का आरोप:नानपारा में अपना दल (एस) के रामनिवास वर्मा से हुई तीखी नोंकझोक
बहराइच के नानपारा में गुरुवार शाम पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के समर्थकों और अपना दल (एस) के विधायक रामनिवास वर्मा के बीच ड्रीम हाउस में तीखी नोकझोक हुई। इससे मौके पर तनाव पैदा हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही नानपारा पुलिस पहुंची और हालात संभाले। दिलीप वर्मा भी समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने शांत किया। घटना का एक वीडियो शाम सात बजे सामने आया। विधायक रामनिवास वर्मा ने बताया कि दिलीप वर्मा बिना बुलाए उनके कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने और उनके समर्थक गुड्डू चौधरी ने अभद्र भाषा इस्तेमाल की। रामनिवास वर्मा ने बताया कि दिलीप वर्मा ने कल उन पर भ्रष्टाचार के बेबुनियाद आरोप लगाए थे। विधायक ने कहा कि ऐसे आरोप लगाने वालों के खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे और मानहानि का केस भी करेंगे। नानपारा कोतवाली पहुंचे पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि वे निजी काम से आए थे और कोई विवाद नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User