बिजनौर में 60 लाख की अवैध शराब बरामद:ट्रक चालक गिरफ्तार, फर्जी बिलों से पंजाब से लाई जा रही थी

Oct 27, 2026 - 17:37
0
बिजनौर में 60 लाख की अवैध शराब बरामद:ट्रक चालक गिरफ्तार, फर्जी बिलों से पंजाब से लाई जा रही थी
बिजनौर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपए की 650 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक, मोबाइल फोन और 2,050 रुपए नकद जब्त किए। मंगलवार दोपहर दो बजे एसपी केके विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर शादीपुर नहर पुलिया के पास ट्रक नंबर UP71T7412 को रोककर तलाशी ली गई। इसमें इम्पीरियल ब्लू की 255 पेटी क्वार्टर, 150 पेटी हाफ और 135 पेटी फुल बोतल के साथ रॉयल स्टैग की 50 पेटी क्वार्टर और 60 पेटी हाफ बरामद हुईं। हरियाणा का ट्रक चालक गिरफ्तार पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद आजीब को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा के नूंह मेवात जिले के भाजलाका गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, शराब फर्जी बिलों के जरिए पंजाब से लाई जा रही थी। राहुल के संपर्क में था चालक पूछताछ में आजीब ने बताया कि वह राहुल नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। उसे चंडीगढ़ से ट्रक लेकर हापुड़ पहुंचाने का निर्देश मिला था। पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी का यह नेटवर्क VPN के जरिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर संचालित किया जा रहा था। इसमें अलग-अलग ड्राइवरों के माध्यम से ट्रक निर्धारित स्थानों तक पहुंचाए जाते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User