मथुरा में जहर खाने से युवक की मौत:प्रेमिका पर हत्या का आरोप, पुलिस बोली-PM रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में सोमवार रात जहरीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक राहुल की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे आरोग्य प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। राहुल पुत्र राजकुमार आजाद इंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला था और ड्राइविंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, राहुल के पिछले करीब 4 महीने से कॉलोनी की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। रात 9 बजे मिली थी सूचना थाना हाईवे प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि आरोग्य प्लस अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना हाईवे पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह राहुल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि युवक की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला हो सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)