विपिन चौधरी बनीं अतरौली की नई कोतवाल:अलीगढ़ में रेंज स्तर पर हुए हुए तबादलों के बाद रिक्त पद पर तत्काल प्रभाव से तैनाती

Nov 18, 2026 - 22:05
0
विपिन चौधरी बनीं अतरौली की नई कोतवाल:अलीगढ़ में रेंज स्तर पर हुए हुए तबादलों के बाद रिक्त पद पर तत्काल प्रभाव से तैनाती
पुलिस विभाग में रेंज स्तर पर हुए तबादलों के बाद निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी को थाना अतरौली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के निर्देश पर रिक्त पद की पूर्ति के लिए यह तैनाती की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, विपिन चौधरी पुलिस लाइन में तैनात थीं। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से थाना अतरौली भेजा गया है। बता दें कि डीआईजी स्तर से दो दिन पहले बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के रेंज में तबादले किए गए थे। उसी क्रम में अतरौली का पद रिक्त चल रहा था। जहां अब हाथरस से स्थानांतरित होकर आईं विपिन चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User