बिल्हौर में वाल्मीकि जयंती:प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बांटी मिठाई, सभासद ने दिया सामाजिक समरसता संदेश
कानपुर में बिल्हौर के वार्ड नंबर 3 स्थित गया प्रसाद नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभासद देवेंद्र कुमार ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित कर जयंती की शुभकामनाएं दीं। देवेंद्र कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, सदाचार, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्श समाज के लोगों को समानता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा, जनसम्मान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक एकता, भाईचारे और जनकल्याण को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)