2027 के बाद छाती पीट कर सड़क पर नाचेंगे कांग्रेसी:खरगे के बयान पर बोले-पूरी कांग्रेस मानसिक संतुलन खो चुकी है
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग फ्रस्टेटेड हैं। भाजपा को आगे बढ़ते देख पूरी कांग्रेस मानिसक संतुलन खो चुकी है। अभी तो 2027 के बाद ये लोग छाती पीट-पीटकर सड़क पर नाचेंगे। सोमवार की सुबह गोरखपुर स्थित आवास पर जनता दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे जैसे वरिष्ठ नेता से यह अपेक्षा नहीं थी कि वे ऐसी भाषा का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में ऐसी टिप्पणी की जा रही है। ये लोग (कांग्रेसी) फ्रस्टेटेड हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की मानिसकता को दर्शाती है। रविकिशन ने कहा कि कांग्रेसियों को पता है कि उनका भविष्य अब नहीं है। वाराणसी में प्रधानमंत्री को देखने के लिए 10 लाख लोग आए थे लेकिन कांग्रेसी 500 लोगों की क्षमता का हाल नहीं भर पाए। इसी बात की फ्रस्टेशन है उन्हें। प्रधानमंत्री का चेहरा देखते ही मिर्गी आने लगती है रविकिशन ने कहा कि कांग्रेसी जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा देखते हैं तो उन्हें मिर्गी आने लगती है। 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी मानिसक स्थिति और खराब होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता के बारे में ऐसी अमर्यादित भाषा भारतीय सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्यों और शालीनता के खिलाफ है। क्या गांधी परिवार के इशारे पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल हुआ रविकिशन ने अपने फेसबुक वाल पर भी इस घटना की निंदा करते हुए पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या खरगे ने गांधी परिवार के इशारे पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया? नहीं, तो क्या कांग्रेस उनसे इस्तीफा लगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं। उनका और उनके परिवार का अपमान देश सहन नहीं करेगा। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसी अमर्यादित भाषा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की गिरमा के अनुरूप है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)