छत से गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत:कौशांबी में मां घायल, बंदरों के हमले से बचने के दौरान हुआ हादसा

Oct 26, 2026 - 17:27
0
छत से गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत:कौशांबी में मां घायल, बंदरों के हमले से बचने के दौरान हुआ हादसा
कौशांबी में सोमवार सुबह बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में एक महिला अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ छत से नीचे आंगन में गिर गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अढौली गांव निवासी पवन कुमार जायसवाल पेशे से एलआईसी एजेंट हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी कोमल देवी अपने डेढ़ साल के बेटे शौर्य को लेकर घर की छत पर धूप में बैठी थीं। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बंदरों को अपनी ओर आता देख कोमल देवी घबरा गईं और बेटे को गोद में लेकर भागने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बच्चे समेत छत से नीचे आंगन में जा गिरीं। ऊंचाई से गिरने के कारण मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शौर्य की मौत हो गई। बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के समय पवन कुमार जायसवाल किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचे। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User