बिलकिस बानो के समर्थन में AMU की छात्राओं का मार्च:सुप्रीम कोर्ट से फिर सुनवाई की मांग, कहा- बिलकिस बानो की मौजूदगी में हो मामले की दोबारा सुनवाई

Nov 19, 2026 - 17:13
0
बिलकिस बानो के समर्थन में AMU की छात्राओं का मार्च:सुप्रीम कोर्ट से फिर सुनवाई की मांग, कहा- बिलकिस बानो की मौजूदगी में हो मामले की दोबारा सुनवाई
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में बिलकिस बानो के समर्थन में गुरुवार को छात्राओं ने मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। वीमेंस कॉलेज की छात्रसंघ इकाई की अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्राओं के साथ छात्र भी शामिल हुए। मार्च की खास बात यह रही कि पूरे प्रदर्शन की कमान छात्राओं के हाथ में रही। बाबे सैयद गेट से शुरू हुआ मार्च नारेबाजी करते हुए डक पॉइंट तक पहुंचा। इस दौरान छात्राओं ने बिलकिस बानो के समर्थन और संविधान की रक्षा के लिए जोरदार नारे लगाए। सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की मांग मार्च के दौरान छात्राओं ने 'बिलकिस तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं', 'हमें चाहिए ऐसे कानून से आजादी' और 'संविधान बचाओ' जैसे नारे लगाए। डक पॉइंट तक पहुंचने के दौरान पूरे रास्ते नारेबाजी होती रही। छात्राओं ने कहा कि बिलकिस बानो को न्याय दिलाने की लड़ाई में वे उनके साथ खड़ी हैं और इस मुद्दे पर आवाज उठाती रहेंगी। फैसले का स्वागत, लेकिन दोबारा सुनवाई हो मीडिया से बातचीत में वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष अनम रियाज और मानद सचिव मरियम जान ने कहा कि वे बिलकिस बानो के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है, लेकिन इस मामले में पुनर्विचार की जरूरत है। उनकी मांग है कि बिलकिस बानो की मौजूदगी में मामले की दोबारा सुनवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता का पक्ष भी पूरी मजबूती से सामने आ सके। छात्राओं ने संभाली मार्च की कमान प्रदर्शन में वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की उपाध्यक्ष आयशा खान समेत बड़ी संख्या में छात्राएं, छात्र और छात्रनेता शामिल हुए। पूरे मार्च का नेतृत्व छात्राओं ने किया। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि बिलकिस बानो के साथ हुए अन्याय और न्याय की लड़ाई केवल एक महिला का मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा सवाल है। एक दिन पहले AMUSU अध्यक्ष ने भी उठाई थी आवाज गौरतलब है कि बुधवार को एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ ने भी बिलकिस बानो मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मेमोरेंडम भेजने और फैसले पर पुनर्विचार की मांग उठाने की बात कही थी। अब वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के मार्च के जरिए इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय परिसर में छात्र राजनीति की आवाज और मुखर हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User