BJP दक्षिण कानपुर पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनें अनिल पाल:बोले- 2027 में किदवईनगर, महाराजपुर के साथ कैंट विधानसभा भी जीतेंगे
भाजपा ने कानपुर दक्षिण पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल पाल को सौंपी है। गुरुवार रात पिछड़ा मोर्चा के कई जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। अनिल पाल के नाम का ऐलान होते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। भाजपा नेता शिवराम सिंह ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। संगठन ने आगामी चुनाव से पहले दक्षिण कानपुर में पिछड़ा समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से अनिल पाल को यह जिम्मेदारी दी है। इससे पहले वह दक्षिण कानपुर पिछड़ा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। तीन विधानसभा क्षेत्रों में समाज को जोड़ने का लक्ष्य
अनिल पाल ने बताया कि वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनका लक्ष्य दक्षिण कानपुर की छावनी, महाराजपुर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्रों में पिछड़ा समाज की सभी जातियों को भाजपा से जोड़ना है। इसके लिए समाज के लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम किया जाएगा। सपा में 5 बार रह चुके हैं जिला महासचिव
अनिल पाल ने बताया कि भाजपा में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी में भी सक्रिय रहे हैं। सपा में लगातार पांच बार जिला महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लंबे राजनीतिक अनुभव और पिछड़ा समाज के लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहने का लाभ उन्हें संगठन को मजबूत करने में मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)