मासूम से दरिंदगी कर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:हमीरपुर में दोनों पैरों में लगी गोली, घटनास्थल पर ले जा रही थी पुलिस

Nov 02, 2026 - 08:25
0
मासूम से दरिंदगी कर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:हमीरपुर में दोनों पैरों में लगी गोली, घटनास्थल पर ले जा रही थी पुलिस
हमीरपुर में तीन साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जाने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर की। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ने रविवार की दोपहर 3 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। वह घर के बाहर खेल रही बच्ची को किडनैप कर खेत में ले गया। फिर उसे अरहर के खेत में ले जाकर रेप किया। इसके बाद उसकी ही पैजामी से गला कसकर मार डाला। बच्ची की तलाश के दौरान युवक घरवालों के साथ रहकर उन्हें गुमराह करता रहा। शक होने पर घरवालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घरवालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से मना कर दिया और हंगामा किया था। सबूत जुटाने ले गई थी पुलिस, आरोपी ने की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, हीरालाल को गिरफ्तार करने के बाद टीम सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी। इसी दौरान वह पावर हाउस के पीछे पहुंचा, जहां पहले से रखे तमंचे से उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरा मामला… कस्बा मुस्करा में रहने वाली बच्ची रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कस्बे का रहने वाला हीरा उसे अपने साथ ले गया। वह बच्ची को गहरौली मार्ग स्थित नई बस्ती के पास अरहर के खेत में ले गया। घरवालों का आरोप है कि वहां बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर लाश खेत में छोड़कर अपने घर लौट आया। घरवालों ने शाम 4 बजे बच्ची को ढूंढना शुरू किया बच्ची के पिता ने बताया- शाम करीब 4 बजे बेटी घर और आसपास नहीं मिली। इस पर हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसियों के साथ खेतों और आसपास के इलाकों में बच्ची की खोजबीन की गई। घरवालों का आरोप है कि उन्होंने बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घरवालों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा युवक हीरा भी बच्ची की तलाश में घरवालों और गांववालों के साथ शामिल रहा। वह लगातार लोगों गुमराह करता रहा। इसी दौरान घरवालों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। रात करीब 8 बजे गहरौली मार्ग पर नई बस्ती के पास अरहर के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। इस परर घरवालों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, घरवालों में आक्रोश सूचना पर पहुंची पुलिस ने हीरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के दौरान घरवालों ने हंगामा किया था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User