BJP युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोले:अखिलेश की भगवान राम में आस्था नहीं, अंगद को सोच लिया येही बड़ी बात है
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने युवा मोर्चा 17 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सोमवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा और भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद मेघा कुलकर्णी ने युवाओं को संगठन और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा निभाने को लेकर चर्चा की। मेघा कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा केवल विकसित भारत के साक्षी नहीं, बल्कि उसके निर्माता भी बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रोहित मिश्रा ने कहा- अखिलेश की भगवान राम में आस्था नहीं, तो अंगद की बात कर दी येही बड़ी बात है युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश पहले ही कह चुके हैं, कि वो भगवान को नहीं मानते है, उनको तो भगवान राम में ही आस्था नहीं है, अंगद की बात सोच ही लेते हैं यही बड़ी बात है। उन्हें तो आज के दिन माफी मांगनी चाहिए, सरयू में स्नान करना चाहिए क्योकि आज के ही दिन कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गई थी। ऐसे में अखिलेश से इस मामले में क्या उम्मीद की जा सकती थी। विपक्ष पर साधा निशाना वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन देश का युवा प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का युवा कार्यकर्ता केवल चुनावी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि विचारधारा का वाहक है। पार्टी युवाओं को वैचारिक योद्धा के रूप में तैयार कर विधानसभा तक पहुंचाएगी। बैठक में वर्ष 2010 से अब तक युवा मोर्चा में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने वाले कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। कानपुर-बुंदेलखंड के सभी 17 जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। संगठन की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। शहीद कारसेवक के घर पहुंचे रोहित मिश्रा बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा किदवई नगर निवासी राम मंदिर कारसेवा में शहीद स्वर्गीय सुरेंद्र नागर के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और संवेदनाएं व्यक्त कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)