वीमेंस कॉलेज की 4080 छात्राओं का वोटिंग राइट सुरक्षित:AMU के मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया स्पष्ट, विमेंस कॉलेज में ही डालेंगी वोट

Nov 02, 2026 - 22:23
0
वीमेंस कॉलेज की 4080 छात्राओं का वोटिंग राइट सुरक्षित:AMU के मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया स्पष्ट, विमेंस कॉलेज में ही डालेंगी वोट
एएमयू छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के वोटिंग अधिकार को लेकर कई दिन से चल रहे विवाद पर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि विमेंस कॉलेज में पंजीकृत 4080 छात्राओं का मताधिकार पूरी तरह सुरक्षित है। उनका मतदान विमेंस कॉलेज में ही होगा। किसी भी छात्रा का वोटिंग राइट नहीं छीना जा रहा है। कैंपस में पढ़ाई, वोट विमेंस कॉलेज में दरअसल, विमेंस कॉलेज में पंजीकृत छात्राओं के छठे और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं एएमयू के संबंधित संकायों और विभागों में संचालित हो रही हैं। इसी आधार पर छात्राएं मांग कर रही थीं कि जब उनकी पढ़ाई कैंपस में हो रही है तो मतदान का अधिकार भी यहीं मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर छात्राएं कई दिन से लगातार विरोध दर्ज करा रही थीं। सोशल मीडिया पर भी उठा मुद्दा इस बीच सोशल मीडिया पर 4 हजार से अधिक छात्राओं का वोटिंग अधिकार छिनने की बात प्रचारित होने लगी। प्रो. जावेद तालिब ने इसे भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार उस कॉलेज में ही मिलता है, जहां छात्रा का पंजीकरण है। कक्षाएं दूसरे विभाग में लगने से पंजीकरण और मतदान केंद्र नहीं बदल जाता। नई शिक्षा नीति के चलते बदली व्यवस्था प्रो. तालिब ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत चौथे वर्ष की पढ़ाई के लिए विमेंस कॉलेज में सभी विषयों का पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी उपलब्ध नहीं थी। इसलिए छात्राओं की बेहतर पढ़ाई के लिए उन्हें संबंधित संकायों और विभागों में भेजा जाता है। हालांकि उनका प्रवेश विमेंस कॉलेज में ही है। कोर्ट के चुनाव में भी मिलेगा अधिकार उन्होंने कहा कि विमेंस कॉलेज की अपनी यूनियन के चुनाव में भी इन छात्राओं को मतदान का अधिकार रहेगा। एएमयू कोर्ट के चुनाव में भी पात्र छात्राएं निर्धारित नियमों के अनुसार संकायवार मतदान करेंगी। मुख्य चुनाव अधिकारी और विमेंस कॉलेज के चुनाव अधिकारियों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि किसी छात्रा के मताधिकार का हनन न हो। 22 हजार छात्र-छात्राएं कैंपस में करेंगे मतदान प्रो. जावेद तालिब के मुताबिक एएमयू यूनियन के चुनाव में कैंपस के विभिन्न संकायों में करीब 22 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ये अपने संबंधित संकायों में मतदान करेंगे। वहीं, विमेंस कॉलेज में पंजीकृत सभी छात्राएं वहीं वोट डालेंगी। मतदान का आधार कक्षाओं का स्थान नहीं, बल्कि पंजीकरण होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User