मेरठ में थाने से फरार हिस्ट्रीशीटर रात में अरेस्ट:नौचंदी ग्राउंड में पुलिस टीम पर गोली चलाई, हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा था

Nov 02, 2026 - 23:30
0
मेरठ में थाने से फरार हिस्ट्रीशीटर रात में अरेस्ट:नौचंदी ग्राउंड में पुलिस टीम पर गोली चलाई, हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा था
मेरठ के नौचंदी थाने से सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी से फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर अरशद उर्फ जोजो रात में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, नौचंदी ग्राउंड में घेराबंदी के दौरान अरशद ने टीम पर गोली चलाई। भागने की कोशिश में गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उसे अशोक की लाट के पास से पकड़ लिया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार किया गया था जैदी फार्म के ढवाई नगर निवासी अरशद पुत्र शाकिर नौचंदी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और जेब काटने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार देर रात अदालत से जारी गैर-जमानती वारंट के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया था। हथकड़ी से हाथ निकालकर थाने से भागा पुलिस कस्टडी में अरशद ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया। इसके बाद उसने टॉयलेट जाने की बात कही और मौका पाकर थाने से फरार हो गया। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद नौचंदी थाने में उसके फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में लापरवाही के आरोप में रात्रि अधिकारी आनंद प्रकाश, पहरे पर तैनात कांस्टेबल विशाल और मुंशी प्रदीप को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर विभागीय जांच शुरू की गई। तीन टीमें लगाई गईं, सीसीटीवी फुटेज खंगाले एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आदेश पर अरशद की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरशद नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो उसने कथित तौर पर गोली चला दी। इसके बाद भागने की कोशिश में वह गिर गया और उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उसे अशोक की लाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User