देवरिया में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला:जमुना छापर में पशु आरोग्य मेले में 388 पशुओं का निःशुल्क उपचार
देवरिया में भलुअनी क्षेत्र के ग्राम जमुना छापर में राजकीय पशु चिकित्सालय के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद और प्रमोद तिवारी ने गौ-पूजन कर किया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रौनक ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशु बीमा के लाभों के बारे में बताया। मेले में कुल 388 पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह और पैरावेट स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)