BJP प्रदेश कार्यकारिणी की टीम घोषित:कानपुर-बुंदेलखंड के 79 नेताओं को मिली जगह, सांसद-विधायक, MLC भी शामिल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों से लेकर वर्तमान और सांसद विधायकों को भी जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने प्रदेश कार्यसमिति में जगह पाने वाले सभी नेताओं को बधाई दी। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी के मुताबिक, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 79 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को संगठन में प्रतिनिधित्व मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। संगठन को मिलेगी नई मजबूती
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के दम पर लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवमनोनीत सदस्य संगठन की विचारधारा, जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साध्वी निरंजन ज्योति स्थायी आमंत्रित सदस्य बनीं
घोषित सूची के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, अजीत पाल, रामकेश निषाद, कृष्णा पासवान, मनोहर लाल पंथ, प्रतिभा शुक्ला और कैलाश राजपूत को शामिल किया गया है। सांसदों और विधायकों को भी मिली जगह
विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय और बाबूराम निषाद के अलावा सांसद मुकेश राजपूत, देवेंद्र सिंह भोले और अनुराग शर्मा को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई तथा विधायक नीलिमा कटियार और मनीषा अनुरागी को भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों में मिलेगी मदद BJP के क्षेत्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कार्यकारिणी में जगह पाने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन नेताओं के अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को नई ताकत मिलेगी। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक लक्ष्यों को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)