बुलंदशहर में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता:हर्षित कुमार ने 93 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया
बुलंदशहर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकास खंडों के 79 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी तार्किक क्षमता व समस्या समाधान कौशल का विकास करना था। प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी एवं गणित प्रवक्ता स्वीटी चौधरी ने बताया कि मूल्यांकन के बाद शीर्ष पांच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संविलियन विद्यालय ऐदलपुर के हर्षित कुमार ने 93 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जहांगीराबाद के प्रियांशु 91 अंकों के साथ दूसरे, बुलंदशहर के वेदांत सिंह 90 अंकों के साथ तीसरे, डिबाई के नितिन 87 अंकों के साथ चौथे और सिकंदराबाद के ऋषभ 83 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। डायट प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह और डॉ. ललित यादव ने विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)