बरेली में 20 नवंबर से शुरू होगा चौबारी मेला:घोड़ा चेतक की कीमत 3.30 लाख, मनोरंजन के लिए पहुंच रहे टोरा-टोरा और ड्रैगन झूले

Nov 19, 2026 - 14:28
0
बरेली में 20 नवंबर से शुरू होगा चौबारी मेला:घोड़ा चेतक की कीमत 3.30 लाख, मनोरंजन के लिए पहुंच रहे टोरा-टोरा और ड्रैगन झूले
बरेली में रामगंगा के तट पर लगने वाले चौबारी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। नौ दिन तक चलने वाला यह मेला 20 नवंबर से शुरू होगा। यहां घोड़ों का बाजार सजने लगा है। इसके साथ ही सिल-बट्टे, चकिया, ढोलक, घरेलू सामान और खिलौनों की दुकानें भी लग रही हैं। मेले में 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। इस दिन रामगंगा में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। लोगों के मनोरंजन के लिए टोरा-टोरा, हिंडोला, ब्रेक डांस, रेंजर और ड्रैगन जैसे झूले लगाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लखनऊ से कलाकार भी पहुंचेंगे। 3.30 लाख रुपए में बिकने आया चेतक घोड़ा बाजार में अलग-अलग नस्लों के घोड़े पहुंचने लगे हैं। सेंथल के जाकिर अपना सफेद घोड़ा चेतक लेकर आए हैं। उन्होंने इसकी कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए रखी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश से मंगाया सामान मेले में कई व्यापारी पिछले 10 साल से सिल-बट्टे और चकिया की दुकान लगा रहे हैं। इस बार उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश से सामान मंगाया है। ढोलक विक्रेताओं ने भी अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। शृंगार और खिलौनों की दुकानें भी तैयार मेले में महिलाओं के शृंगार के सामान, घरेलू उपयोग की चीजों और खिलौनों की दुकानें भी लग रही हैं। अलीगंज की सरिता कई साल से यहां दुकान लगा रही हैं। जगह मिलने में परेशानी न हो, इसलिए वह इस बार पहले ही पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि मुख्य स्नान के बाद तक दुकान लगाने की तैयारी है। मनोरंजन के लिए लगेंगे आधुनिक झूले मेले में टोरा-टोरा, हिंडोला, ब्रेक डांस, रेंजर और ड्रैगन झूले लगाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए लखनऊ से कलाकार भी बुलाए गए हैं। नौ दिन तक चलने वाले मेले में खरीदारी, मनोरंजन और धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User