बिजनौर में दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत:काम खत्म करके लौटते समय हादसा, दोस्त की हालत गंभीर

Nov 19, 2026 - 14:28
0
बिजनौर में दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत:काम खत्म करके लौटते समय हादसा, दोस्त की हालत गंभीर
जिले के नजीबाबाद इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक दिनभर की मजदूरी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मजदूरी कर घर लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ग्राम जलालाबाद निवासी प्रेम सिंह (55) पुत्र मंगू सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने गांव के ही साथी गोपी (40) पुत्र ठाननी सिंह के साथ मजदूरी करने गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। बाइक गोपी चला रहा था, जबकि प्रेम सिंह पीछे बैठे हुए थे। दोहरपुर-बिजनौर मार्ग पर सामने से आई बाइक ने मारी टक्कर जैसे ही उनकी बाइक दोहरपुर-बिजनौर मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे प्रेम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में बाइक चला रहे गोपी को भी गंभीर चोटें आई हैं। पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक प्रेम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक प्रेम सिंह के परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User