मंदाकिनी-यमुना संगम को साफ और सुंदर बनाए रखने की अपील:अभय महाजन ने ग्रामीणों के साथ किया भ्रमण, नदी में कचरा नहीं डालने की अपील

Nov 19, 2026 - 14:28
0
मंदाकिनी-यमुना संगम को साफ और सुंदर बनाए रखने की अपील:अभय महाजन ने ग्रामीणों के साथ किया भ्रमण, नदी में कचरा नहीं डालने की अपील
चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र के भदेदू गांव के पास मंदाकिनी (पैसुनी) नदी और यमुना के संगम स्थल पर गुरुवार को दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने ग्रामीणों के साथ भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से नदी और उसके किनारों को साफ रखने, अतिक्रमण नहीं करने और संगम की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह स्थल सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, इसकी पवित्रता बनाए रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अभय महाजन ने श्रद्धालुओं से पूजा सामग्री, पॉलिथीन और अन्य कचरा नदी में नहीं डालने की अपील की। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं से नदी के किनारों की सफाई में सहयोग करने को कहा, ताकि संगम स्थल स्वच्छ बना रहे। संगम के विकास और सौंदर्यीकरण पर चर्चा भ्रमण के बाद ग्रामीणों के साथ संगम स्थल के विकास, संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की गई। अभय महाजन ने इसे साफ-सुथरे और व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से संगम की पहचान और गरिमा को बेहतर बनाया जा सकता है। संस्थान के कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी, कृषि वैज्ञानिक कमला शंकर शुक्ला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User