बुजुर्ग की हत्या के पीछे निजी संबंधों का शक:बदायूं में दोस्तों से पूछताछ के बाद मिले सुराग, जंगल में मिला था शव

Nov 18, 2026 - 09:38
0
बुजुर्ग की हत्या के पीछे निजी संबंधों का शक:बदायूं में दोस्तों से पूछताछ के बाद मिले सुराग, जंगल में मिला था शव
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में चूरन बेचने वाले बुजुर्ग पप्पू की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दोस्तों और परिचितों से पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर पुलिस निजी संबंधों को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। आठ नवंबर को महावा नदी के जंगल में उनका शव मिला था। मोबाइल घर छोड़ने से जांच में आई थी मुश्किल घटना वाले दिन पप्पू मोबाइल लेकर घर से नहीं निकले थे। वह मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करते थे। ऐसे में पुलिस के पास उनकी लोकेशन और कॉल डिटेल के जरिए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का विकल्प नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उनके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ शुरू की। उनके संपर्कों, आपसी संबंधों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। इसी पूछताछ में मिले सुराग से जांच को नई दिशा मिली। निजी संबंधों से जुड़े पहलुओं की पड़ताल पुलिस अब निजी संबंधों से जुड़े घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में निजी संबंध हत्या की संभावित वजह के तौर पर सामने आए हैं। हालांकि, हत्या किसने की और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जल्द खुलासे का दावा SP देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User