बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत:कानपुर देहात में साथी गंभीर घायल, चालक बस लेकर फरार

Oct 25, 2026 - 21:50
0
बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत:कानपुर देहात में साथी गंभीर घायल, चालक बस लेकर फरार
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर गांव के समीप रविवार को निजी बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुरवा मजरा बाढ़ापुर निवासी मातादीन पुत्र सुरजन (60) अपने साथी रामआसरे निवासी गिरदौ के साथ मोपेड से जा रहे थे। देवीपुर गांव के समीप पहुंचते ही एक निजी बस ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मातादीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामआसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल रामआसरे को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस फरार बस चालक और वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User