लखनऊ में चारों धाम मंदिर में मूर्तियों के गहने चोरी:CCTV में कैद हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस

Oct 25, 2026 - 21:02
0
लखनऊ में चारों धाम मंदिर में मूर्तियों के गहने चोरी:CCTV में कैद हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ के सआदतगंज के चौपटिया स्थित चारों धाम मंदिर में शनिवार सुबह मूर्तियों के गहने चोरी हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ चोरी करते नजर आ रही है। मंदिर प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुजारी सियाराम अवस्थी ने बताया कि मंदिर से श्रीनाथ जी की मूर्ति का मुकुट भी चोरी हुआ है। वायरल फुटेज के मुताबिक, महिला ने सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच चोरी की। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User