बुलंदशहर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग:आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे लाखों का सामान जलकर राख, फायरब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू
बुलंदशहर के स्याना में हापुड़ मार्ग पर गुरुवार को एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इससे उठने वाला काले धुएं का घना गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आसमान में काले धुएं के बादल छाने से आसपास के इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह कबाड़ गोदाम नगर की आबादी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हापुड़ मार्ग पर स्थित है। गुरुवार को अचानक गोदाम के भीतर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। गोदाम में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील कबाड़ भारी मात्रा में होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं का गुबार उठता देख मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आग की लपटें देख मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे लाखों के कबाड़ के जलकर खाक होने और भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)