छठ के लिए अहमदाबाद-छपरा स्पेशल ट्रेन चलेगी:14 नवंबर को अहमदाबाद से रवाना होकर बलिया के रास्ते छपरा पहुंचेगी
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-छपरा त्योहार स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर 2026 को अहमदाबाद से एक फेरे के लिए चलेगी। ट्रेन बलिया होकर छपरा पहुंचेगी।
ट्रेन अहमदाबाद से रात 1 बजे रवाना होगी। यह छायापुरी से सुबह 4:30 बजे, गोधरा से 5:32 बजे, रतलाम से 8:25 बजे, नागदा से 9:32 बजे, रामगंज मंडी से 11:47 बजे और कोटा से दोपहर 1:15 बजे गुजरेगी।
इसके बाद ट्रेन सवाई माधोपुर से दोपहर 2:37 बजे, गंगापुर सिटी से 3:35 बजे, बयाना से शाम 5:05 बजे, ईदगाह आगरा से 7:35 बजे और टुंडला से रात 9:35 बजे रवाना होगी।
अगले दिन ट्रेन गोविंदपुरी से रात 1:50 बजे, प्रयागराज जंक्शन से सुबह 5 बजे, ज्ञानपुर रोड से 6:17 बजे, वाराणसी से 7:55 बजे, औड़िहार से 9:40 बजे और गाजीपुर सिटी से 10:55 बजे गुजरेगी। बलिया से दोपहर 12 बजे रवाना होकर ट्रेन छपरा दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 9, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 9 और एसएलआरडी के 2 कोच होंगे। कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने यह जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)