नकली सीमेंट केस में पनकी पुलिस की लापरवाही:फैक्ट्री संचालक भाइयों से अब तक पूछताछ नहीं, पुलिस कमिश्नर ने ADCP को फटकारा
पनकी के इस्पात नगर की एक फैक्ट्री नकली सीमेंट तैयार करा बेचने के मामले में गुप्ता बंधुओं की हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत होने के बाद पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया। सशर्त जमानत मिलने के बाद पुलिस ने न ही अब तक आरोपियों से पूछताछ की और न फैक्ट्री किसकी जमीन पर बनाई गई थी, उसके बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही नकली सीमेंट का सैंपल भेजे जाने से अब तक रिपोर्ट भी नहीं आ सकी। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच में हीलाहवाली बरतने पर एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार को फोन कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि विवेचक जांच में लापरवाही कर रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने चाहिए, पर ऐसा अब तक नहीं किया गया और न ही फैक्ट्री किसकी जमीन पर थी, इसके बारे में जानकारी जुटाई। 14 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर की टीम ने छापा मारा था अडानी ग्रुप की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर की टीम ने 14 अक्टूबर को इस्पात नगर स्थित फैक्ट्री में छापा मारा था। मौके से मुंशी राहुल को गिरफ्तार किया। यहां से बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट, पैकिंग बैग, पैकिंग सामग्री बरामद हुई थी। जिसके बाद अडानी ग्रुप के सेल्स मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। राहुल ने फैक्ट्री का संचालक नीरज गुप्ता व उसके भाई धीरज गुप्ता को बताया। कहा कि संचालक के साझेदार मेरठ के निशांत मित्तल व उनके पिता सुनील मित्तल हैं। फैक्ट्री में डैमेज सीमेंट को बाेरियों में भरकर बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपी निशांत को पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, पर उसे रिहा कर दिया गया था। इसी बीच आरोपी भाइयों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी, पर वह खारिज हो गई। दोनों के खिलाफ 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया। आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, हाईकोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। पुलिस कमिश्नर ने मामले में शुक्रवार को एडीसीपी वेस्ट को फोन कर जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि गुप्ता बंधुओं को पूछताछ के लिए बुलाया गया ? जिस पर एडीसीपी ने इनकार कर दिया। फैक्ट्री किसकी जमीन पर है ? इस सवाल का भी एडीसीपी जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्होंने एडीसीपी को कड़ी फटकार लगाकर जांच के आदेश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)