तालानगरी में मंत्री संदीप सिंह-सौरभ सिंह की सगाई आज:समारोह, CM योगी की मौजूदगी में होगी रस्म, कैलाश खेर भी देंगे प्रस्तुति
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह शनिवार को तालानगरी मैदान में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी में ही दोनों भाइयों का सगाई समारोह संपन्न होगा। समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा, यातायात और अतिथियों के आगमन को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कैलाश खेर की प्रस्तुति से सजेगा समारोह कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। मुख्य वीवीआईपी पंडाल में मशहूर गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। वहीं, जनरल पंडाल में अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेहमानों के बैठने, स्वागत और खानपान के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कई दिनों से चल रही थीं तैयारियां तालानगरी मैदान में इस आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मैदान में पंडाल, मंच, सजावट, प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार तैयारियों की निगरानी की गई। शनिवार को सुबह से ही मैदान में मेहमानों की चहल-पहल शुरू हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)