PWD के कामों में देरी पर विधायक ने उठाए सवाल:2 साल पहले बनी सड़क उखड़ी, कई काम अधूरे, पत्र लिखकर मांगी कार्रवाई
भदोही में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने जिले में सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी संत रविदास नगर को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग के लंबित कार्यों को पूरा कराने की मांग की है। विधायक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024-25 के कई स्वीकृत काम अब तक शुरू नहीं हुए, जबकि 2025-26 के भी ज्यादातर काम अधूरे हैं। विधायक ने विभागीय बैठक स्थगित होने के बाद दोबारा नहीं होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम शुरू न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दुरासी पुलिया से प्राथमिक विद्यालय तक बनी सड़क की बदहाली पर भी जांच और कार्रवाई की मांग की है। टेंडर हुए, लेकिन एग्रीमेंट और वर्क ऑर्डर नहीं बने विधायक के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक निर्धारित हुई थी, लेकिन स्थगित होने के बाद अब तक नहीं बुलाई गई। वर्ष 2024-25 के कई काम पूरे नहीं हुए हैं। वहीं, 2025-26 के अधिकतर काम भी लंबित हैं। इनमें भवन निर्माण, पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के काम शामिल हैं। जिले में कहीं सड़क निर्माण होता नहीं दिख रहा दीनानाथ भास्कर ने पत्र में कहा कि कई कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन उनके एग्रीमेंट नहीं बनाए गए। कई जगह वर्क ऑर्डर तक जारी नहीं हुए हैं। सीसी रोड के किनारे मिट्टी डालने जैसे जरूरी काम भी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी सड़क पर निर्माण कार्य होता दिखाई नहीं दे रहा है। दो साल में ही उखड़ गई 1450 मीटर सड़क विधायक ने भदोही ब्लॉक की दुरासी पुलिया से दुरासी प्राथमिक विद्यालय तक की सड़क की खराब हालत का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, मंडी परिषद ने करीब 1450 मीटर लंबी पक्की सड़क दो साल पहले बनवाई थी। अब सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह टूट गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग विधायक ने डीएम से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने को कहा है। उन्होंने विभाग के लंबित निर्माण कार्यों को भी जल्द शुरू कराने की मांग की, ताकि शासन से स्वीकृत योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)