अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत:बाराबंकी में हादसा, 14 साल का बेटा और बेटी घायल
बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पल्हरी के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहीं शिवानी बाजपेई (35) की मौत हो गई। उनके 14 साल के बेटे कृष्णा और 12 साल की बेटी आयुषी घायल हो गए। मसौली क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली शिवानी, पति अनिल कुमार बाजपेई और बच्चों के साथ लखनऊ में रहती थीं। वह बच्चों को लेकर रामनगर के महादेवा स्थित मायके से लखनऊ लौट रही थीं। उनके पति भी लखनऊ में रहते हैं। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि शिवानी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)