सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंडक, धूप में कम होगी गर्माहट:बीते 24 घंटे में 3.8 डिग्री गिरा रात का पारा, हवाएं भी तेज चलेंगी

Nov 18, 2026 - 07:25
0
सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंडक, धूप में कम होगी गर्माहट:बीते 24 घंटे में 3.8 डिग्री गिरा रात का पारा, हवाएं भी तेज चलेंगी
शहर में अब सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को सुबह से सर्द हवाएं ठंडक का एहसास कराएंगी। आसमान साफ रहने के साथ दिन में तेज धूप निकलेगी, लेकिन हवाओं में ठंडक के कारण धूप की गर्माहट कम महसूस होगी। दोपहर में भी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3.8 और अधिकतम पारा 1.7 डिग्री गिरा है। उत्तर पश्चिमी हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलने से दिन और रात दोनों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हवाओं की रफ्तार सामान्य तौर पर 8 से 10 किमी प्रति घंटे और कहीं-कहीं 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे दोपहर की धूप में भी पहले जैसी गर्माहट नहीं रहेगी। रात में बादल छाने पर तापमान बढ़ सकता है, जबकि आसमान साफ रहने पर इसमें क्रमिक गिरावट होगी। फिलहाल अगले 24 घंटे तक सुबह और शाम गुलाबी सर्दी के साथ ठंडक बढ़ने के आसार हैं। बीते 24 घंटे में पारा गिरा मंगलवार को सुबह और शाम सर्द हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया, जबकि दोपहर में धूप निकलने से कुछ गर्मी महसूस हुई। सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User