चित्रकूट में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे, अस्पताल पहुंचकर तोड़ा दम
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक की टक्कर से 55 साल के कमलेश की मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर खड़े थे। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घूरेटनपुर के रहने वाले कमलेश, भैयालाल के बेटे थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)