चित्रकूट में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप:विरोध करने पर आरोपी भागा, 2 पर दर्ज हुआ मुकदमा
चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की मां ने गांव के अजीत कुमार उर्फ खरहा पर बेटी को पकड़कर घर के पीछे ले जाने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात उसकी बेटी बाथरूम जा रही थी। इसी बीच गांव का अजीत कुमार वहां पहुंचा और उसे पकड़कर घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने आरोपी का विरोध किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर सो रहे परिजन जाग गए और बाहर आ गए। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के चाचा शिवनाथ से शिकायत की। आरोप है कि शिवनाथ ने उन्हें धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद मां ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सरधुवा थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर अजीत कुमार उर्फ खरहा और उसके चाचा शिवनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)